अरावली पर्वतमाला: अन्तरात्मा है, इन्हें मीटरों में मत नापो
अरावली पर्वतमाला को केवल मीटरों में मापना, उसकी अन्तरात्मा को अनदेखा करना है। यह पहाड़ नहीं, जल, जीवन और जलवायु की जीवित अवसंरचना है।
अरावली पर्वतमाला को केवल मीटरों में मापना, उसकी अन्तरात्मा को अनदेखा करना है। यह पहाड़ नहीं, जल, जीवन और जलवायु की जीवित अवसंरचना है।
अरावली की अहमियत उसकी ऊँचाई में नहीं, उसके काम में है। सवाल यह नहीं कि पहाड़ी कितनी ऊँची है, सवाल यह है कि वह हमें क्या बचा रही है।अरावली को लेकर बहस दरअसल विकास और संरक्षण के बीच उस संतुलन की तलाश है, जो अक्सर नीति में खो जाता है और प्रकृति में दिखाई देता है।