काम वाली बाई — एक व्यंग्य रचना

डॉ मुकेश 'असीमित' Oct 16, 2025 व्यंग रचनाएं 0

पहले आदमी अपनी कुंडली देखकर तय करता था कि आज दिन कैसा रहेगा; अब बस यही देखता है — बाई आ रही है या नहीं! अगर नहीं आ रही तो समझ लीजिए — आज का दिन शुभ नहीं है। घर में बर्तन, झाड़ू और रिश्ते — सब एक साथ बजते हैं। गृहस्थी के इस धर्मयुद्ध में ‘काम वाली बाई’ ही असली दुर्गा है — जो झाड़ू को त्रिशूल और पोछे को शंख बनाकर कलह रूपी राक्षस का संहार करती है।”