Post-Corona war, impending global famine

डॉ मुकेश 'असीमित' May 5, 2020 Health And Hospitals 0

कोरोना ने दुनिया को एक साथ लड़ने पर मजबूर किया, लेकिन भूख ने तय कर दिया कि हार सबसे पहले कौन जाएगा। चार किलोमीटर लंबी कतारें बताती हैं कि महामारी से पहले भूख थी, महामारी के बाद भूख व्यवस्था बन गई। लॉकडाउन वायरस को रोक सकता है, पर अगर रोटी नहीं पहुँची तो इंसान को कौन बचाएगा?