सावन आया-हिंदी कविता

हौले हौले सावन आया 

मेरा मन बहलाने को 

धीरे से वो बरस गया 

मेरे घर के आँगन मे ।।

छिन छिन बदरी छिन बरसा 

कही झमाझम कही पर रिमझिम

कही फुहार से फुफुक रहे

बरस रहे है कारे बदरा ।।

लदी डाल काले जामुन से 

आम बाग़ मे महक रहे 

घर घर झूला झूल रही है 

बिटिया सब घर आँगन मे ।।

कही पे सोहर कही पे सावन

कही पे कजरी गाती है ।

जिनके पिया प्रदेश बसे 

उनकी छाती जर जाती है ।।

वारे सावन तू मन भावन 

सदा हरा भरा सा रहता है ।

मेरे पिया से जाकर कहना 

तड़फ रही हूँ आँगन मे ।।

स्वरचित मौलिक रचना सर्वाधिकार सुरक्षित है 

रचनाकार 

उत्तम कुमार तिवारी ” उत्तम ” 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश 

भारत

उत्तम कुमार तिवारी “उत्तम”
३६१ ” का पुराना टिकैत गंज
लखनऊ
पिन कोड २२६०१७

Uttam Kumar

नाम. :- उत्तम कुमार तिवारी " उत्तम " पिता का…

नाम. :- उत्तम कुमार तिवारी " उत्तम " पिता का नाम :- स्व० पंडित देवी दयाल तिवारी माता का नाम :- स्व० श्री मती राम निहोरी तिवारी पत्नी का नाम :- श्री मती नीलम राजे तिवारी निवास :- ३४७/३६१ क पुराना टिकैत गंज पोस्ट राजा जी पुरम , लखनऊ , उ प्र पिन न० २२६०१७ सम्पर्क सूत्र :- 7452015444 शिक्षा :- परास्नातक ( विषय - समाज शास्त्र ) रुचि :- गद्य पद्य लेखन , पाठन प्रकाशन :- साझा संकलन :- अर्धपृष्ठ , कलम की ज़ुबानी , भूले बिसरे गीत , स्वभिमान , जगमगाते खद्योत , शब्दों की उड़ान , स्वाभिमान ई पत्रिका , राज श्री साहित्य अकादमी ई पत्रिका , जोहार दर्पण ई पत्रिका , अरुणीता ई पत्रिका , प्रणाम पर्यटन पत्रिका , अमर उजाला काव्य मे ३४२ रचनाओ का प्रकाशन सम्मान पत्र :- विभिन्न काव्य मंच द्वारा सम्मान पत्र ऑन लाइन मंच एवं ऑफ लाइन मंच द्वारा दूरदर्शन वन्स मोर कार्यक्रम के काव्य पाठ शिविका झरोखा डाट काम द्वारा कई बार नगद उपहार राशि प्राप्त हुई । कई देशो मे मेरी रचनाओ को पढ़ा जाता है एवं सराहा जाता है । उत्तम कुमार तिवारी "उत्तम" ३६१ " का पुराना टिकैत गंज लखनऊ पिन कोड २२६०१७

Comments ( 2)

Join the conversation and share your thoughts

डॉ मुकेश 'असीमित'

8 months ago

आभार आपका

विद्या पोखरियाल

8 months ago

बेहद शानदार 👌