लायंस क्लब सार्थक की बीओडी बैठक सम्पन्न
लायंस क्लब सार्थक की बीओडी बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें लायन उमेश शर्मा को अध्यक्ष, डॉ. चंद्रकांत सिंघल को सचिव और राजेश मंगल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
लायंस क्लब सार्थक की बीओडी बैठक में वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें लायन उमेश शर्मा को अध्यक्ष, डॉ. चंद्रकांत सिंघल को सचिव और राजेश मंगल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
लायंस क्लब सार्थक द्वारा आयोजित होली उत्सव में लगभग 20 परिवारों ने भाग लिया। रंग, गुलाल, डीजे संगीत और पारंपरिक रसिया-लांगुरिया के साथ तीन घंटे तक चला यह पारिवारिक आयोजन हंसी-मजाक और ठिठोली से सराबोर रहा।
गोयल डेंटल क्लिनिक में डॉ. हिमांशु गोयल द्वारा 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के अंतर्गत लायंस क्लब सार्थक परिवार के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक तकनीक से दंत परीक्षण, स्केलिंग एवं डिजिटल एक्स-रे की सुविधाएँ प्रदान की गईं।
Lions Club Sarthak organized a vibrant Diwali Milan celebration featuring cultural performances, Seva Week award distribution, and a grand fireworks finale — a true reflection of service and celebration.
लायंस क्लब सार्थक द्वारा सेवांकुर सेवा सप्ताह के अंतर्गत एम.बी.एम. स्कूल, मिर्ज़ापुर में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने “हम सब एक हैं” थीम पर अपनी कल्पनाओं को रंगों में पिरोकर शांति और एकता का संदेश दिया। वैष्णवी अग्रवाल और पायल बैरवा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का उत्सव बन गया।
लायंस क्लब सार्थक द्वारा सेवांकुर सेवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू पार्क, गंगापुर सिटी में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह की ताजी हवा में सदस्यों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया। “ॐ” के उच्चारण के साथ शांति और सेवा का संदेश पूरे वातावरण में गूंज उठा। यह आयोजन सेवा, साधना और स्वास्थ्य का सुंदर संगम रहा।
Lions Club Sarthak organized its monthly free diabetes screening camp at Dr. R.K. Mehta Clinic, Jaipur Road, where 77 patients received free blood sugar and uric acid tests along with consultations. Patients called it a “great relief,” as it saved them recurring expenses. Supported by Dr. Sameer Biswas and Treasurer Lion Bhupesh Garg, the initiative continues every month on the 1st, reaching more people with free healthcare services.
Lions Club Sarthak organized a CPR & Basic Life Support training camp at DS Science Academy, Gangapur City. Led by Dr. Ravi Gupta, the session trained over 300 students through live demonstrations and audio-visual aids, covering emergency response, airway maintenance, CPR techniques, and safe patient transportation. Students’ queries were answered comprehensively.
लायंस क्लब सार्थक की 'सीता माता धाम' वन-विहार यात्रा केवल एक पिकनिक नहीं, बल्कि एक जीवन्त अनुभव था—हास्य, रोमांच, संग-साथ और जलविहार से भरपूर। झरने में स्नान, अंत्याक्षरी की नोकझोंक, चलती बस में नृत्य, तीखे स्वाद की कचौरी, और अंत में दाल-बाटी-चूरमा की सुवास! कहीं कोई लंगूरों से गठजोड़ करता दुकानदार, तो कहीं टाइटैनिक स्टाइल में लेटे झरना-प्रेमी। स्मृतियों की सरिता में यह एक अविस्मरणीय दिवस था—‘एक दिन, एक जीवन’।
Lions Club Sarthak successfully concluded its three-month-long free RO water service at Church Ground, Gangapur City. Initiated on May 15, the project benefited morning walkers, children, job aspirants, and rural travelers. On the final day, club members distributed buttermilk to mark the occasion. Despite rainy weather, member participation remained strong, reflecting true community spirit. The project was coordinated by Dr. Mukesh Garg with support from dedicated volunteers.