लायंस क्लब सार्थक की निःशुल्क डायबिटीज जांच एवं आरओ जल सेवा का समापन | गंगापुर सिटी

डॉ मुकेश 'असीमित' Aug 2, 2026 News and Events 0

लायंस क्लब सार्थक द्वारा तीन वर्षों से संचालित निःशुल्क डायबिटीज एवं यूरिक एसिड जांच शिविर में अब तक लगभग 1200 मरीज लाभान्वित हुए हैं। साथ ही चर्च ग्राउंड पर तीन माह तक चली निःशुल्क आरओ शीतल जल सेवा का छाछ वितरण के साथ समापन किया गया।

सीपीआर प्रशिक्षण एवं प्राइमरी ट्रॉमा केयर पर जागरूकता कार्यक्रम | अपना घर सेवा समिति एवं लायंस क्लब सार्थक

डॉ मुकेश 'असीमित' Jul 27, 2026 News and Events 0

गंगापुर सिटी में अपना घर सेवा समिति द्वारा लायंस क्लब सार्थक के सहयोग से आयोजित CPR प्रशिक्षण, प्राइमरी ट्रॉमा केयर एवं कार्डियक इमरजेंसी मैनेजमेंट विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने आमजन को जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. रवि गुप्ता ने डमी पर लाइव CPR डेमो प्रस्तुत किया, डॉ. आर.के. मेहता ने कार्डियक इमरजेंसी की पहचान एवं प्रबंधन पर जानकारी दी तथा डॉ. मुकेश गर्ग ने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षित प्राइमरी ट्रॉमा केयर एवं "सेफ एप्रोच ऑफ ट्रॉमा मैनेजमेंट" की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में लायंस क्लब सार्थक के पदाधिकारी एवं अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

IMA कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, डॉ. राजेन्द्र शास्त्री पुनः अध्यक्ष एवं डॉ मुकेश चुने गए सचिव

डॉ मुकेश 'असीमित' May 23, 2026 News and Events 0

शहर में आयोजित IMA की जनरल बॉडी मीटिंग में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। बैठक में चिकित्सकों की एकजुटता, संगठनात्मक सहयोग और सामाजिक सरोकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं।

लायंस क्लब सार्थक ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव

डॉ मुकेश 'असीमित' Mar 4, 2026 News and Events 0

लायंस क्लब सार्थक द्वारा आयोजित होली उत्सव में लगभग 20 परिवारों ने भाग लिया। रंग, गुलाल, डीजे संगीत और पारंपरिक रसिया-लांगुरिया के साथ तीन घंटे तक चला यह पारिवारिक आयोजन हंसी-मजाक और ठिठोली से सराबोर रहा।

रेडियो साक्षात्कार –बॉक्स ऍफ़ एम् पर

डॉ मुकेश 'असीमित' Feb 13, 2026 Interview 0

गंगापुर सिटी के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन, लेखक और समाजसेवी डॉ. मुकेश चंद गर्ग ने बॉक्स एफएम पर अपनी 25 वर्षों की चिकित्सा यात्रा, साहित्यिक लेखन, आधुनिक ऑर्थोपेडिक तकनीकों और समाज सेवा के अनुभव साझा किए। यह प्रेरणादायक संवाद चिकित्सा और मानवीय मूल्यों के सुंदर संतुलन को उजागर करता है।

गोयल डेंटल अस्पताल में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

डॉ मुकेश 'असीमित' Feb 9, 2026 News and Events 0

गोयल डेंटल क्लिनिक में डॉ. हिमांशु गोयल द्वारा 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के अंतर्गत लायंस क्लब सार्थक परिवार के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक तकनीक से दंत परीक्षण, स्केलिंग एवं डिजिटल एक्स-रे की सुविधाएँ प्रदान की गईं।

रंगों में रचा संदेश – लायंस क्लब सार्थक की “पीस पोस्टर प्रतियोगिता

डॉ मुकेश 'असीमित' Oct 10, 2025 News and Events 0

लायंस क्लब सार्थक द्वारा सेवांकुर सेवा सप्ताह के अंतर्गत एम.बी.एम. स्कूल, मिर्ज़ापुर में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने “हम सब एक हैं” थीम पर अपनी कल्पनाओं को रंगों में पिरोकर शांति और एकता का संदेश दिया। वैष्णवी अग्रवाल और पायल बैरवा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का उत्सव बन गया।

योग और सेवा का संगम : लायंस क्लब सार्थक का सेवांकुर ध्यान योग शिविर

डॉ मुकेश 'असीमित' Oct 7, 2025 News and Events 0

लायंस क्लब सार्थक द्वारा सेवांकुर सेवा सप्ताह के अंतर्गत नेहरू पार्क, गंगापुर सिटी में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह की ताजी हवा में सदस्यों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया। “ॐ” के उच्चारण के साथ शांति और सेवा का संदेश पूरे वातावरण में गूंज उठा। यह आयोजन सेवा, साधना और स्वास्थ्य का सुंदर संगम रहा।

Lions Club Sarthak Successfully Organizes CPR Training Camp

डॉ मुकेश 'असीमित' Aug 12, 2025 India Story \बात अपने देश की 1

Lions Club Sarthak organized a CPR & Basic Life Support training camp at DS Science Academy, Gangapur City. Led by Dr. Ravi Gupta, the session trained over 300 students through live demonstrations and audio-visual aids, covering emergency response, airway maintenance, CPR techniques, and safe patient transportation. Students’ queries were answered comprehensively.