मेडिको फ्लाइट में आपका स्वागत है

नीट यू जी 2020 में बेहतरीन स्कोर लाने वाले छात्रों को ढेरों शुभकामनाएं।दुनियां की सबसे अनूठी लेकिन मुश्किल यात्रा में आपका स्वागत है।अब आपका विमान take off करने वाला है इसलिए कुर्सी की पेटी बांध लें और केबिन क्रू द्वारा दी गई सलाह को ध्यान से सुनें।

01 सुरक्षा के लिए विमान में एक एमरजेंसी एग्जिट है जो ठीक mbbs करते ही आपको दिखाई देगा। आप neet pg की अगली यात्रा शुरू होने से पहले इस दरवाजे का इस्तेमाल कर सकेंगे और आगे की और कठिन यात्रा से बच पाएंगे।
02 यात्रा के दौरान अपने सगे संबंधियों ,मित्रों और परिजनों से संबंध वाला मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दें,अब आप उन्हें पहले की तरह समय नही दे पाएंगे।
03 यात्रा के दौरान होली ,दीवाली जैसे त्योहार मनाने की इजाज़त बिल्कुल नही है,इस बारे में सोचे भी नही।
04 mbbs, md और dm कुल मिला कर ये यात्रा करीब 10 से 12 वर्ष की होगी।यात्रा से पहले आपको बताया गया होगा कि ये विमान स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत वादियों में लैंड करेगा।आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये विमान स्विट्ज़रलैंड नही बल्कि सीरिया में लैंड करेगा।
05 लैंडिंग के बाद होने वाली किसी भी असुविधा के लिए केबिन क्रू कतई ज़िम्मेदार नहीं होगा।यात्रा का निर्णय आपने और आपके माता पिता ने स्वयं लिया है।आप चाहते तो इतनी ही मेहनत करके IIT वाली फ्लाइट भी ले सकते थे जो दरअसल स्विट्ज़रलैंड में ही लैंड करने वाली है।
06 आशा है जिस पीड़ित मानवता की सेवा के ज़ज़्बे से आपने ये फ्लाइट पकड़ी है वो जज़्बा सीरिया में लैंड करने के बाद भी बना रहेगा।
आपकी इस लंबी यात्रा को सुखद बनाने के लिए आपके सहयात्री हैं जिन्हें आप वाकई पसंद करेंगे
अंत मे एक बार फिर याद दिलाना चाहेंगे कि नीट पीजी के समय एमरजेंसी एग्जिट वाला दरवाजा दिखाई देगा उसे इस्तेमाल करना मत भूलिएगा।

-डॉ राज शेखर यादव
फिजिशियन एवं ब्लॉगर

Buy Artwork for a social Cause
Buy Artwork for a social Cause

Dr Rajshekhar Yadav

Content Writer at Baat Apne Desh Ki

Dr Rajshekhar Yadav is a passionate writer who shares insights and knowledge about various topics on Baat Apne Desh Ki.

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

No comments yet

Be the first to share your thoughts!