लायंस क्लब सार्थक की बीओडी बैठक सम्पन्न
लायंस क्लब सार्थक की महत्वपूर्ण बीओडी (Board of Directors) बैठक आज एक निजी होटल में क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल टोड़वाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में नए लायनिज़्म वर्ष 2026–27 के लिए कार्यकारिणी गठन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा प्रमुख पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।
नए सत्र के लिए क्लब अध्यक्ष पद पर लायन उमेश शर्मा (निदेशक, डीएस साइंस इंस्टीट्यूट) का चयन किया गया। सचिव पद हेतु डॉ. चंद्रकांत सिंघल तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश मंगल को चुना गया।
इस चयन की औपचारिक घोषणा वर्तमान पीएसटी टीम—अध्यक्ष डॉ. अनिल तोड़वाल, सचिव पवन गुप्ता तथा कार्यकारी कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग—द्वारा बीओडी बैठक में की गई। शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही भावी पीएसटी टीम एवं कोर कमेटी के संयुक्त विचार-विमर्श से किया जाएगा।
बैठक में कार्यकारी कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग द्वारा बजट संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 2 एवं 3 तारीख को आयोजित होने वाले डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले सदस्यों के नामों का चयन भी किया गया। 16 जून को होने वाले फाउंडेशन डे पर नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन उमेश शर्मा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं सचिव डॉ. चंद्रकांत सिंघल एवं कोषाध्यक्ष राजेश मंगल ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
बैठक में डॉ. संतोष भंडारी, सुमित सिरोहिया, आशीष अग्रवाल, मयंक गुप्ता, डॉ. एम.एम. गुप्ता, ललित किशोर, विजय गुप्ता, आनंद गोयल, मुकेश गुप्ता ,जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आगामी सत्र के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करती नजर आई।
Comments ( 0)
Join the conversation and share your thoughts
No comments yet
Be the first to share your thoughts!