दोस्तों नाजिम वाले तालाब पर प्रवासी परिंदों का दुनिया का एक और खूबसूरत उपहार कॉमन रेडसंक इस बार सर्दीयों में काफी तादाद में दिखाई दिए है
इस पक्षी के हिंदी में कई नाम है -सुरमा छोटा बटन आराक्त्पाद जलरक कहते हैं
इसका वैज्ञानिक नाम Tringa totanus है
प्रजनन काल मई से जुलाई का
आकार लगभग 28 सेंटीमीटर
माइग्रेटरी स्टेटस यह शीतकालीन प्रवासी है

सामान्यतः दिखाई पड़ने वाला ये पक्षी नाजिम वाले तालाब पर भी अपनी उपस्थिति इस शीतकालीन प्रवास में पूरी सर्दियों में दी हैसुरमा की लंबाई लगभग 11 इंच नर और मादा एक ही रंग रूप के होते हैं यह शीत ऋतु में जलाशयों के किनारे प्राय 1या 2 या झुंडो में दिखाई देते हैं इसका ऊपरी भाग मटमैला भूरा और नीचे का भाग सफेद रहता है टांगे लाल सुर्ख व् लंबी होती हैं चोंच कृष्ण रंग की व लंबी तथा मूल स्थान पर लल्छोंह होती हैबहरी श्वेत रिंग लिए हुए नेत्र कृष्ण वर्ण होते हैं Dene के छोटे पंख से होते हैं पूछ वाइट होती है जिस पर वाइट और ब्लैक धारियां होती है सूरमा के पंख शीतकाल में अपेक्षाकृत कम गहरे रंग के होते हैं परंतु प्रजनन काल में गहरे रंग के हो जाते हैं

इनका निवास
यह भारत का रितु कालिक पक्षी है जो शीत ऋतु में यहाँ आ कर पूरे देश में पसर जाता है इसे नदियों के किनारे झीलों और जलाशयों के किनारों पर कीड़े मकोड़े खाते या विश्राम करते देखा जा सकता है इसे बड़ी नदियों का किनारा अधिक रुचिकर लगता है सूरमा विशेषता प्रजनन काल में कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में रहता है इस समय पूरे भारतवर्ष पाकिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश और म्यांमार में दिखाई देता है सुरमा भारतवर्ष का ऋतू कालिक होने के कारण यहां अंडे नहीं देती है

प्रजनन
यहां प्रवास का समय पूरा करके गर्कमियों में कश्मीर लद्दाख क्षेत्र में जाकर प्रजनन करते हैंयह मुख्यतया दलदल में घास के झुरमुट में जमीन पर ही गड्ढे में एक बार में तीन या चार अंडे देते हैं अंडों का रंग भूरा होता है जिन पर भूरे रंग की चित्या होती है

लोकेशन- नाजिम वाला तालाब गंगापुर शहर राजस्थान
फोटोग्राफर- डॉ मुकेश गर्ग बर्ड एंड वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर
follow me on Instagram @thefocusunlimited
mail ID thefocusunlimited@gmail.com
Facebook ID mukesh.garg3
website www.baatapnedeshki.in
Comments ( 0)
Join the conversation and share your thoughts
No comments yet
Be the first to share your thoughts!