फागुन में दिलों की कश्तियाँ

ग़ज़ल
शकूर अनवर
अचानक लय पकड़ लेते हैं दिल के तार फागुन में।
ख़ुशी से झूमने लगता है ये संसार फागुन में।।
*
ज़रा बाहर निकल बहरे-वफ़ा* में डूबने वाले।
दिलों की कश्तियाँ लगती हैं अक्सर पार फागुन में।।
*
पुरानी होलियों के ज़ह्न* में फिर नक़्श* उभरे हैं।
बड़ा दिलकश हुआ करता था कूऐ-यार* फागुन में।।
*
अभी तो बस मुहब्बत से दिलों को राम करना* है।
लहू से तर न कर देना दरो दीवार फागुन में।।
*
फ़रेबे-दह्र* से गुजरें या उसका फ़ैज़* पा जायें।
ख़ुदा जाने कहाँ होंगे हम अबकी बार फागुन में।।
*
कहीं ऐसा न हो ये नीम के पत्तों सी झड़ जाये।
कहीं ऐसा न हो गिर जाये ये सरकार फागुन में।।
*
उमंगों का तरंगों का ज़माना आ गया “अनवर”।
दिया क़ुदरत* ने रंगों का हंसी त्यौहार फागुन में।।
*
शकूर अनवर
बहरे-वफ़ाप्रेम का सागर ज़ह्नमस्तिष्क, दिमाग़
नक़्श* चिन्ह,
कूए-यारप्रेमिका की गली राम करनाअपना बनाना
फ़रेबे-दह्रसांसारिक धोखे फ़ैज़कृपा
क़ुदरत*प्रकृति

Shakoor Anvar

Content Writer at Baat Apne Desh Ki

Shakoor Anvar is a passionate writer who shares insights and knowledge about various topics on Baat Apne Desh Ki.

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

No comments yet

Be the first to share your thoughts!