ए आय, से यह कैसी नौबत आई !

,ए आय, से यह कैसी नौबत आई !

डॉ प्रेमचंद द्वितीय

खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में एक शिक्षक ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान खुद की जगह ,ए आय ,अवतार लगा दिया। शिक्षक असली है या निकली यह पता छात्रों नहीं चला, लेकिन छात्रों ने लेक्चर देखा तो उन्हें असली शिक्षक की जगह अवतार शिक्षक अच्छा लगा ।
,ए आय , अवतार के जरिए
,ए आय, का गुणानुवाद करते हुए पंडित शिवनारायण जी जब मॉर्निंग वॉक पहुंचे तो बोले अवतारी, ए आय , की तरह, ए आय ,ने पंजाब में इंजन में सिस्टम लोको लगा दिया जो टूटे व ढीले तारों और पक्षियों के घोसले को लेकर अलर्ट करेगा।
वे बोले आजकल अधिकांश काम ,ए आय, से हो रहे हैं और यह ,ए आय, बोलता है कि मैं कुछ भी नहीं हूं और सब कुछ हूं ! ,ए आय ,यह भी कहता है कि ए …ज्यादा आय .. बाय मत चल और आय बाय हरकत मत कर ,वरना मैं ए आय हूं सबको आई यानी नानी याद दिला दूंगा ।इस पर सुनील भैया बोले ,ए आय ,का रुतबा इतना है कि उसने गरीब के रोजगार को अपनी मशीनों से छीन लिया और अमीरों को भी नहीं छोड़ा अमीरों का खेल पलटने में ,ए आय,ने बाजी मार दी ,टिक टाक, के यिमिंग ने अमीरों का ताज छीन लिया। अमीरी गरीबी दोनों में ही ,ए आय ,के दखल से अमीर अमीर नहीं रहेगा और गरीब कभी गरीबी से छुटकारा नहीं पाएगा ।यह ,ए आय ,दुनिया बदल रहा है और लोगों के दिमाग का दही भी कर रहा है ।,ए आय , सोचने वालों की काबिलियत पर भारी पड़ न रहा है। और हां ,ए आय, अपने जगह-जगह डाटा सेंटर खुला रहा है जिसमें अपार बिजली और लाखों गैलन पानी का इस्तेमाल कर लोगों की मेहनत पर पानी फेरने पर उतारू है ।इस पर अखिलेश जी बोले बेचारा ,ए आय ,कहता है कि मैं भी इंसान हूं मेरा सिस्टम कभी-कभी इंसानी मूल्यों से भटक जाता है लेकिन मैं नवाचार का अचार डालता रहता हूं ।मैंने अपनी नई भाषा भी बना ली है। ,ए आय, में ए का मतलब अपना और आय का मीनिंग इंसान है लेकिन पूरे संसार में मेरे ,ए , को बनावटी बता कर मेरी एकन्नी कर दी ।मेरा ,ए, एरा गेरा नहीं है ।अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर ,ए ,मेरा ही है। और ,ए, जरा देख कर चलो.. मैं ही सिखाता हूं ।जहां तक ,आय,का सवाल है यह मेरी इंटेलिजेंसी को तो दर्शाता है लेकिन कभी-कभी लोग मेरे ,आय, को अहम वाला बात कर मेरा.. मेरा.. कहने से नहीं चूकते हैं। यह ,ए आय,कहता है मुझे गर्मी
चढ़ाना और गर्मी छाटना दोनों याद है इसी प्रवृत्ति से ,ए आय, को कुछ लोग भस्मासुर भी कहते हैं जो भस्म करने की ताकत रखता है ।
जब , ए आय, ने पूरी दुनिया में चाल पकड़ी तो उसकी लोकप्रियता और कार्यशाली से अनेक सत्ताधीश घबराने लगे और ए आय की ग्रोथ को धीमा करने की मांग करने लगे इसकी गति को रोको , ए आय को धीमा धीमा हांको और नियमों की लगाम लगाओ। यह सब सुनकर रामकुमार जी बोले अरे ,आय ए, जैविक हथियारों का निर्माण भी कर सकता है इस कारण अच्छे-अच्छे राष्ट्र ए आय पर अपना वर्चस्व जमाने चाहते हैं। इतनी बड़ी हुई तकनीक और जोखिम को स्वीकार कर ,ए आय, को पुष्पितऔर पल्लवित करना चाह रहे हैं। अच्छे-अच्छे ,ए आय ,को मस्का लगा रहे हैं, जिसमें एलन मस्क भी है। वही
नडेला ,ए आय , को डोलने नहीं देना चाहते हैं तो सुंदर पिचाई ,ए आय , को पीछे नहीं ले जाना चाहते हैं। ए आय के सुपर हीरो सैम ऑल्टमैन , ए आय, को सेम नहीं रहने देना चाहते हैं।
,ए आय ,बोलता है मैं छोटा-मोटा नहीं हूं लाखों करोड़ों के बजट से जब मुझे पनपाया जा रहा है तो मैं केवल बॉडी लैंग्वेज को भाप पाऊंगा वरन सोच को भी जान पाऊंगा मुझ में इतनी ताकत है कि हर चुनौती को झेलता रहूंगा । तब ,ए आय ,में आई आई कर अपना अपना हस्तक्षेप करते हुए विपिन जी बोले कि ,ए आय, ने फ्रांस के साहित्यिक पुरस्कार को ही ले डूबा, फ्रांस के साहित्यिक पुरस्कार , प्रिक्स गोन कोर्ट , शॉर्ट लिस्ट में शामिल बुक में ,ए आय,का उपयोग करने के बाद लिखे जाने के कारण पुरस्कार की दौड़ से बाहर कर दी ।उधर, ए आय ,यानि ऑल इंटरनेशनल में अपना रुतबा कायम कर, ए आय, बताएगा कि ,ए आय ,में आर्टिफिशियल इंसान जरूर है लेकिन असली इंसान की इंसानियत को वह पलीता जरूर लगाएगा लेकिन उसके भौतिक संसार में भी चार चांद लगा देगा। इन सारी विसंगतियों और उपलब्धियों के बावजूद ए आई के खतरे को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है , इसलिये कि ,ए आय, से कैसी नौबत आई ! और यह नौबत चुनौती बन चुकी है ।

Prem Chand Dwitiya

Prem Chand Dwitiya

Address 34 पत्रकार कॉलोनी बडनगर 456 771 जिला उज्जैन म…

Address 34 पत्रकार कॉलोनी बडनगर 456 771 जिला उज्जैन म प्र है

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

Comments are closed for this post.

No comments yet

Be the first to share your thoughts!