लायंस क्लब सार्थक एवं डीएस साइंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सम्पन्न

लायंस क्लब सार्थक एवं डीएस साइंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सम्पन्न

लायंस क्लब सार्थक और डीएस साइंस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आज एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से ही हो गई थी, जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन 10 बजे मुख्य अतिथि राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र गुप्ता जी ,डीएस साइंस इंस्टीट्यूट के प्रभारी अवधेश शर्मा जी, क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल तोड़वाल, डॉ. राधा मोहन गुप्ता जी तथा कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता जी द्वारा किया गया।

लायंस क्लब सार्थक के सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. विजेंद्र गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में डीएस साइंस इंस्टीट्यूट और लायंस क्लब सार्थक द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त करता है।

शिविर में डीएस साइंस अकादमी के स्टाफ एवं लायंस क्लब सार्थक के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. समीर विश्वास, राजेश मंगल, क्लब ससंथापक अध्यक्ष्य डॉ. मुकेश गर्ग, मुकेश गुप्ता जी, ललित किशोर ,नरेश अग्रवाल ,ललित किशोर जी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिनकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

डीएस साइंस इंस्टीट्यूट के अवधेश शर्मा जी ने रक्तदान टीम, पीएमओ डॉ. विजेंद्र गुप्ता जी तथा लायंस क्लब सार्थक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता जी ने संपूर्ण आयोजन की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।

रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय ब्लड बैंक, गंगापुर सिटी द्वारा किया गया। उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। उद्घाटन तक ही 11 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपेयी, रीजन चेयरपर्सन एडवोकेट विवेक कुमार मीणा , जॉन चेयर पर्सन आनंद गोयल तथा रीजन ब्लड डोनेशन प्रभारी क्षितिज गुप्ता जी ने भी आयोजन स्थल का भ्रमण कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके स्वागत में डॉ. अनिल टो ड़वाल एवं विजय गुप्ता जी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया।

डॉ मुकेश 'असीमित'

डॉ मुकेश 'असीमित'

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी,…

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी, राजस्थान पिन कोड -३२२२०१ मेल आई डी -thefocusunlimited€@gmail.com पेशा: अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ लेखन रुचि: कविताएं, संस्मरण, व्यंग्य और हास्य रचनाएं प्रकाशित  पुस्तक “नरेंद्र मोदी का निर्माण: चायवाला से चौकीदार तक” (किताबगंज प्रकाशन से ) काव्य कुम्भ (साझा संकलन ) नीलम पब्लिकेशन से  काव्य ग्रन्थ भाग प्रथम (साझा संकलन ) लायंस पब्लिकेशन से  अंग्रेजी भाषा में-रोजेज एंड थोर्न्स -(एक व्यंग्य  संग्रह ) नोशन प्रेस से  –गिरने में क्या हर्ज है   -(५१ व्यंग्य रचनाओं का संग्रह ) भावना प्रकाशन से  प्रकाशनाधीन -व्यंग्य चालीसा (साझा संकलन )  किताबगंज   प्रकाशन  से  देश विदेश के जाने माने दैनिकी,साप्ताहिक पत्र और साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेख प्रकाशित  सम्मान एवं पुरस्कार -स्टेट आई एम ए द्वारा प्रेसिडेंशियल एप्रिसिएशन  अवार्ड  ”

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

No comments yet

Be the first to share your thoughts!