ये आईना भी मुझे क्या क्या न बता जाता है ,
टूटा हुआ खुद है, मुझे टुकड़ों में दिखा जाता है ।
कभी दाग छुपा लेता है मेरा
कभी आस जगा देता है मेरा
ये आईना मुझे छुपा घाव भी दिखा जाता है
कमजोर इतना कि चूर चूर हो जाए
बिखर कर वो दूर दूर हो जाए
बिखरे हुए टुकड़ों में भी मुझसे मिला जाता है
कभी हूर कहता है मुझे,
कभी मगरुर कहता है मुझे
मेरे चेहरे का वो हर भाव दिखा जाता है

Comments ( 0)
Join the conversation and share your thoughts
No comments yet
Be the first to share your thoughts!