आईएमए गंगापुर सिटी ने डॉक्टर्स डे पर किए सेवा व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम

आईएमए गंगापुर सिटी ने डॉक्टर्स डे पर किए सेवा व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम

गंगापुर सिटी। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आईएमए गंगापुर सिटी द्वारा मंगलवार को विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर क्षय रोग से पीड़ित चिन्हित 11 मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई तथा हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड स्थित गार्डन में 11 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

आईएमए सचिव डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि आईएमए गंगापुर सिटी डॉक्टर्स डे के अवसर पर हमेशा गेट-टुगेदर कार्यक्रम के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े कार्य भी आयोजित करती रही है। इसी क्रम में इस वर्ष टीबी के 11 मरीजों को चिन्हित कर उन्हें निक्षय पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. विजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

निक्षय किट वितरण के दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शास्त्री एवं महिला विंग अध्यक्ष डॉ. शैल शास्त्री ने टीबी मरीजों को स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, नियमित दवा सेवन एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज नियमित दवा, संतुलित आहार और जागरूकता से पूरी तरह संभव है।

इसके पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड के गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 11 पौधे लगाए गए। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी आईएमए सदस्यों ने ली। पौधों की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे।

सेवा कार्यक्रमों के बाद हायर सेकेंडरी ग्राउंड में फन क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. भरत गोयल रहे, जो आईएमए के उप सचिव भी हैं। इस दौरान दो टीमों के बीच 8-8 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में श्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी डॉ. सत्यवीर डूडी तथा श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी डॉ. शैल शास्त्री रहीं।

डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आज शाम शहर के एक निजी होटल में भव्य ग्रैंड सेलिब्रेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 125 चिकित्सकों एवं परिजनों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम की तैयारियों में आईएमए कार्यकारिणी पिछले 15 दिनों से जुटी हुई है।

कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शास्त्री, सचिव डॉ. मुकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पंचोली, उपाध्यक्ष डॉ. रामकेश मीना, उप सचिव डॉ. भरत गोयल, सांस्कृतिक सचिव डॉ. त्रिप्ति बंसल, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. संतोष भंडारी, डॉ. पुष्पेंद्र बंसल, डॉ. संतोष सिंघल, डॉ. बलराज बैरवा, डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. अनिल तोड़वाल, रेखा गर्ग सहित अनेक आईएमए सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ मुकेश 'असीमित'

डॉ मुकेश 'असीमित'

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी,…

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी, राजस्थान पिन कोड -३२२२०१ मेल आई डी -thefocusunlimited€@gmail.com पेशा: अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ लेखन रुचि: कविताएं, संस्मरण, व्यंग्य और हास्य रचनाएं प्रकाशित  पुस्तक “नरेंद्र मोदी का निर्माण: चायवाला से चौकीदार तक” (किताबगंज प्रकाशन से ) काव्य कुम्भ (साझा संकलन ) नीलम पब्लिकेशन से  काव्य ग्रन्थ भाग प्रथम (साझा संकलन ) लायंस पब्लिकेशन से  अंग्रेजी भाषा में-रोजेज एंड थोर्न्स -(एक व्यंग्य  संग्रह ) नोशन प्रेस से  –गिरने में क्या हर्ज है   -(५१ व्यंग्य रचनाओं का संग्रह ) भावना प्रकाशन से  प्रकाशनाधीन -व्यंग्य चालीसा (साझा संकलन )  किताबगंज   प्रकाशन  से  देश विदेश के जाने माने दैनिकी,साप्ताहिक पत्र और साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेख प्रकाशित  सम्मान एवं पुरस्कार -स्टेट आई एम ए द्वारा प्रेसिडेंशियल एप्रिसिएशन  अवार्ड  ”

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

No comments yet

Be the first to share your thoughts!