लायंस क्लब सार्थक ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव

लायंस क्लब सार्थक द्वारा होली का रंगारंग उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के एक मैरिज हॉल में प्रातः 10 बजे से ही सभी सदस्य एकत्रित होने लगे। इस सामूहिक आयोजन में लगभग 20 परिवारों ने भाग लेकर उत्सव को पारिवारिक और आत्मीय रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में आने वाले सभी सदस्यों का स्वागत होली की रंगीन टोपियाँ पहनाकर और गुलाल लगाकर किया गया। इसके बाद क्लब के सभी सदस्य, उनके परिवार और बच्चे होली के रंग, मस्ती और उमंग में इस तरह डूब गए कि तीन घंटे कब बीत गए, इसका पता ही नहीं चला। होली के गीतों पर नृत्य, ठंडाई, रंग और गुलाल से सराबोर वातावरण में डीजे की धुन पर सभी के कदम थिरकते रहे।

केवल डीजे ही नहीं, बल्कि लगभग एक घंटे तक सभी सदस्य नीचे बैठकर गोल घेरा बनाकर पारंपरिक रसिया, लांगुरिया और गरियाएँ भी गाते रहे। ढोलक और मंजीरों की थाप के साथ गाए गए इन गीतों ने पुरानी परंपरागत होली की यादें ताज़ा कर दीं। इस दौरान प्रत्येक सदस्य को उसके नाम के साथ मज़ाकिया अंदाज़ में पारंपरिक गालियाँ देकर बुलाया गया, जिससे माहौल और भी ठिठोली और हास्य से भर उठा। ऐसी चुटीली रस्में ही होली के असली रंग को जीवंत बनाती हैं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनिल टोडवाल, सचिव पवन गुप्ता, डॉ. संतोष भंडारी ,सार्थक संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. रवि, डॉ. प्रियंका, अनुराग गुप्ता, नरेश अग्रवाल, विनोद गौतम, आशीष अग्रवाल, मयंक गुप्ता, सुमित सिरोहिया, विजय गुप्ता ,संस्थापक सचिव ललित किशोत ,मुकेश गुप्ता, डॉ. दिव्या, डॉ. चंद्रकांत सिंघल, डॉ. एम. एम. गुप्ता सहित अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजन में ज़ोन चेयरपर्सन आनंद गोयल, जितेंद्र गुप्ता तथा डॉ. राजेश गर्ग रहे l राजेश मंगल ने विशेष भूमिका निभाई तथा सभी के लिए उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था का भी सुचारु संचालन किया।

इस प्रकार हंसी-ठिठोली, संगीत, रंग और पारंपरिक होली गीतों के बीच यह उत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।

— डॉ. मुकेश ‘असीमित’

📚 मेरी व्यंग्यात्मक पुस्तकें खरीदने के लिए लिंक पर क्लिक करें – “Girne Mein Kya Harz Hai” और “Roses and Thorns
Notion Press –Roses and Thorns अंतिम दर्शन का दर्शन शास्त्र

डॉ मुकेश 'असीमित'

डॉ मुकेश 'असीमित'

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी,…

लेखक का नाम: डॉ. मुकेश गर्ग निवास स्थान: गंगापुर सिटी, राजस्थान पिन कोड -३२२२०१ मेल आई डी -thefocusunlimited€@gmail.com पेशा: अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ लेखन रुचि: कविताएं, संस्मरण, व्यंग्य और हास्य रचनाएं प्रकाशित  पुस्तक “नरेंद्र मोदी का निर्माण: चायवाला से चौकीदार तक” (किताबगंज प्रकाशन से ) काव्य कुम्भ (साझा संकलन ) नीलम पब्लिकेशन से  काव्य ग्रन्थ भाग प्रथम (साझा संकलन ) लायंस पब्लिकेशन से  अंग्रेजी भाषा में-रोजेज एंड थोर्न्स -(एक व्यंग्य  संग्रह ) नोशन प्रेस से  –गिरने में क्या हर्ज है   -(५१ व्यंग्य रचनाओं का संग्रह ) भावना प्रकाशन से  प्रकाशनाधीन -व्यंग्य चालीसा (साझा संकलन )  किताबगंज   प्रकाशन  से  देश विदेश के जाने माने दैनिकी,साप्ताहिक पत्र और साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित रूप से लेख प्रकाशित  सम्मान एवं पुरस्कार -स्टेट आई एम ए द्वारा प्रेसिडेंशियल एप्रिसिएशन  अवार्ड  ”

Comments ( 0)

Join the conversation and share your thoughts

No comments yet

Be the first to share your thoughts!