गंगापुर सिटी, 16 जून। लायंस क्लब सार्थक का पंचम स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को एक निजी रिसोर्ट में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब सार्थक की स्थापना 16 जून 2022 को हुई थी और इसी अवसर पर क्लब ने अपने पांचवें स्थापना दिवस का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन डॉ. अनिल टोड़वाल ने की। कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन पवन गुप्ता, आगामी सत्र 2026-27 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम लायन मुकेश गुप्ता, सचिव डॉ. चंद्रकांत सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. समीर विश्वास सहित बड़ी संख्या में सदस्यों एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग ने किया। उन्होंने क्लब की स्थापना से लेकर विगत वर्ष की प्रमुख सेवा गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि लायंस क्लब सार्थक ने समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनमें दिव्यांगजन सहायता शिविर, रक्तदान शिविर, सेवा सप्ताह, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियां प्रमुख हैं।
इस अवसर पर नवसदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। क्लब से जुड़े डॉ. महेन्द्र मीणा, निदेशक, रिया मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विशेष सम्मान किया गया। क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों में उनके निरंतर सहयोग को देखते हुए उन्हें सम्मानित करते हुए विधिवत लायन सदस्यता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अंशुल अग्रवाल, दीपक सैनी एवं आशीष शर्मा का भी सम्मान कर उन्हें क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।सत्र 2026-27 के सचिव डॉ. चंद्रकांत सिंघल ने आगामी कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की।सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में उमेश शर्मा, सचिव डॉ. चंद्रकांत सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, उपाध्यक्ष प्रथम मुकेश गुप्ता (एमबीएम स्कूल वाले ), उपाध्यक्ष द्वितीय डॉ. संतोष भंडारी, उपाध्यक्ष तृतीय डॉ. रवि गुप्ता, क्लब सर्विस चेयरपर्सन विजय गुप्ता, क्लब मेम्बरशिप चेयरपर्सन अनिल गोयल, क्लब मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन डॉ. समीर, क्लब प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, प्रशासक एवं गेट प्रभारी डॉ. मुकेश गर्ग, क्लब डायरेक्टर डॉ. पुष्पेन्द्र बंसल, क्लब टेल टेमर जितेन्द्र गुप्ता, क्लब टेल ट्विस्टर सुमित सिरोया, क्लब सर्विस को-चेयरपर्सन अनुराग, क्लब मार्केटिंग को-चेयरपर्सन डॉ. आर.के. मेहता, क्लब मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन को-चेयरपर्सन श्रीमती ममता (रेखा गर्ग ) तथा एमसीसी कोऑर्डिनेटर के रूप में नरेश जी को दायित्व सौंपे गए।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में विनोद गौतम, मयंक गुप्ता, पवन गुप्ता, डॉ. एम.एम. गुप्ता, डॉ. अनिल टोड़वाल, डॉ. प्रमोद सागर, अमन वर्मा एवं ललित शर्मा को शामिल किया गया है।
बैठक में सदस्यों ने विगत वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से दिव्यांगजन सहायता शिविर, रक्तदान शिविर एवं सेवा सप्ताह की गतिविधियों की सराहना की तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।
क्लब की उल्लेखनीय उपलब्धियों में प्रत्येक माह डॉ. आर.के. मेहता क्लिनिक पर आयोजित होने वाला निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर भी प्रमुख रहा, जिसमें अब तक लगभग 780 मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर (B.M.D.) जांच तथा 430 मरीजों की यूरिक एसिड जांच की जा चुकी है।
सदस्यों ने विशेष रूप से उस विशाल दिव्यांगजन सहायता शिविर को याद किया, जो भारत सेवा संस्थान एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस शिविर के माध्यम से एक हजार से अधिक दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस उपलब्धि को सभी सदस्यों ने क्लब की सबसे महत्वपूर्ण सेवा गतिविधियों में से एक बताते हुए जोरदार तालियों के साथ स्मरण किया।
समारोह में महिला सदस्यों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने क्लब की सेवा, मित्रता एवं मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए आगामी वर्ष में और अधिक जनसेवा कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
Comments ( 0)
Join the conversation and share your thoughts
No comments yet
Be the first to share your thoughts!